अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा में भाजपा सांसद कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी के जन्मदिवस के अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं केक काटकर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।कार्यक्रम प्रदेश मंत्री किरन पंत के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष प्रेमा के द्वारा की गयी।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री लीला बोरा के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में ऋतु खंडूरी के दीर्घ जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।इस अवसर पर वक्ताओं ने ऋतु खंडूरी के द्वारा किये गये विकास कार्यों को बताया एवं सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे।कार्यक्रम में नगर मण्डल उपाध्यक्ष बीना नयाल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इन्दूप्रभा जोशी,नगर अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल,मीना नेगी,हीरा कनवाल, राधिका जोशी,निर्मला जोशी,लता बोरा,विद्या बिष्ट, मीना भैसोड़ा, हेमा सुप्याल,कमला भट्ट,चम्पा आण्डेय,गीता जोशी,मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल,नीमा सांगा आदि महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
