अल्मोड़ा-आज गुरुवार से प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वाधान में अल्मोड़ा पलटन बाजार,थाना बाजार और मल्ली बाजार मे सदस्यता अभियान चलाया गया।जिसमे एक सौ से अधिक लोगों की सदस्यता की गयी। सदस्यता अभियान में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील शाह,जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी,प्रदेश मंत्री मनीष जोशी श,सुनील कर्नाटक, मयंक बिष्ट,मोनू शाह,अनीता रावत, दिनेश मठपाल,दीपक साह,नरेंद्र कुमार विक्की,वकुल शाह,शहजाद कश्मीरी,सलमान अंसारी आदि मौजूद रहे और अपना सहयोग दिया‌। विदित हो कि अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल के होने वाले चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गयी हैं।चुनाव के लिए दीप सिंह डांगी को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने बनाता कि पहले चरण में व्यापारियों की सदस्यता की जाएगी।इसके बाद सदस्यताओं की जांच होगी। तदोपरांत नगर व्यापार मंडल के चुनाव की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *