अल्मोड़ा-आज जारी एक बयान में जिला कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने बताया कि कांंग्रेस के जिला अल्मोड़ा के प्रभारी हेमंत बगड़वाल 31 जनवरी रविवार को प्रातः 11 बजे से जिला कांंग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में कांंग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगें।जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों,नगर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों,महिला कांंग्रेस,यूथ कांंग्रेस,सेवादल सहित कांंग्रेस के सभी फ्रन्टलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यगणों सहित कांंग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठजनों से उक्त बैठक में आवश्यक रूप से प्रतिभाग करने की अपील की है।
