अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा महिला कांंग्रेस ने जिला कांंग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक मनोज तिवारी के साथ संगठन की मजबूती को लेकर एक आवश्यक चर्चा बैठक की।महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी की अध्यक्षता में आहूत इस बैठक में बूथ संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि शीध्र ही महिला कांंग्रेस घर घर तक जाकर लोगों सम्पर्क करेगी तथा उन्हें कांंग्रेस की नीतियों से जोड़ने का कार्य करेगी।पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज देश एवं प्रदेश की जनता भाजपा की इस सरकार में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई,बेरोजगारी, अवरुद्ध विकास से त्रस्त हो चुकी है तथा कांंग्रेस से जु़ड़ रही है।महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि महिला कांंग्रेस के द्वारा सदस्यता अभियान भी प्रारम्भ कर दिया गया है और जो युवा,महिलाएं कांंग्रेस से जुड़ना चाहती हैं वो उनसे सम्पर्क कर सकती हैं।आज बैठक में नगर निवासी ज्योति बिष्ट एवं पुष्पा देवी ने कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।बैठक में पूर्व विधायक मनोज तिवारी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,राधा बिष्ट, लीला जोशी,पूनम आर्या,पुष्पा देवी,आरजू,जेबुलनिशा अन्सारी,सरिता टम्टा,धीरा तिवारी,जानकी,पुष्पा पाण्डेय,हेमा पाण्डेय,पार्वती भण्डारी, तारा तिवारी,हेमा,पारू उप्रेती,गोपा नयाल,राधा तिवारी,प्रीति बिष्ट, आनन्दी पाण्डेय,ज्योति बिष्ट,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक आदि शामिल रहे।