जैंती-जैंती सालम में 72 वां गणतन्त्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।सालम के स्थानीय लोगों के द्वारा गणतन्त्र दिवस को सालम महोत्सव के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया था।इस अवसर पर सालम के महिला पुरूष लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में एकत्रित हुए जहां से बाजे के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में स्थानीय लोग सभा स्थल तक पहुंचे।बाबा प्रेमबल्लभ काण्डपाल ने हाथ में तिरंगा झन्डा लेकर थामकर भारत माता की जय के नारे लगाए।कार्यक्रम स्थल पर पहुंच विधायक कुंजवाल ने दीप प्रज्वलित कर महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।इस अवसर पर सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम किये गये।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाट कांंग्रेस कमेटी जैंती के अध्यक्ष गिरीश चन्द्र जोशी ने की।मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर विधु गोविन्द सिंह कुंजवाल उपस्थित रहे।सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधानी अध्यक्ष एवं जागेश्वर विधायक कुंजवाल ने वर्तमान भाजपा सरकार को जमकर कोसा।सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में महंगाई अपने चरम पर है।रोजगार पूरी तरह से ठप्प है।यहां तक कि रोजगार गारंटी के मजदूर को तीन तीन महीनों तक भुगतान नहीं हो रहा है।विकास के नाम पर इन चार सालों में कोई काम नहीं हो पाये हैं।श्री कुंजवाल ने कांंग्रेस सरकार में अपने क्षेत्र में रोजगार देने वाली कयी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने दोनों स्वीकृत योजनाओं में पैसा रोककर यह साबित कर दिया है कि यह सरकार युवा विरोधी सरकार है।सभा को कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष लमगड़़ा दीवान सिंह सतवाल,नवीन कोहली,दिनेश कुंजवाल,रमेश बिष्ट,पानसिंह बर्गली,चन्दन बिष्ट, रमेश काण्डपाल,यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,गोपाल माहरा,प्रकाश भारती ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम में जीत सिंह धानक,प्रेम बल्लभ काण्डपाल, कुंवर कार्की,विनीत बोरा,कुन्दन कुंजवाल,प्रकाश गुरूरानी, कृष्ण कुमार,त्रिभुवन नेगी,रमेश मेलकानी, मनोज रावत,जीवन आर्या,दयाल पाण्डेय,रमेश बिष्ट, मोहन नगरकोटी,नरेन्द्र बनौला,दीपक मलाड़ा,बहादुर राम आर्य,पूरन पाटनी,त्रिलोक सिजवाली, संजय सिजवाली, सोनू गहतोड़ी,चन्दन बोरा,अर्जुन नाथ आदि उपस्थित रहे।इस अवसर पर नवहिमालय लोक कला समिति अल्मोड़ा,प्रसिद्ध गायक बलवीर सिंह राणा एवं सालम कोकिला रमा भट्ट द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
