अल्मोड़ा-रविवार को अल्मोड़ा में हंस फाउन्डेशन के उत्तराखंड प्रभारी परविंदर बिष्ट द्वारा अल्मोड़ा में 32 कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया।जिनमें अल्मोड़ा जिले के पुलिस विभाग के अधिकारी,डॉक्टर एवम् अन्य कोरोना वारियर्स शामिल रहे।तत्पश्चात् 90 जरूरतमंद लोगों को कम्बल,रजाईयांं आदि वितरित की गई।कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रीय जनसेवा समिति अल्मोड़ा से शोभा जोशी और प्रकाश रावत ने परविंदर बिष्ट का शाल उड़ा कर स्वागत किया। प्रकाश रावत,विनोद वैष्णव,विनीत बिष्ट,संदीप बिष्ट ने माला पहना कर और शोभा जोशी,रीता दुर्गापाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।लोकगायक गोपाल चम्याल ने स्वागत गीत से उनका स्वागत किया।तत्पश्चात् 32 कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया जिनमें पुलिस विभाग के अधिकारी,डॉक्टर्,रीता दुर्गापाल,मंजू अग्रवाल,शांति शाह,गंगा बिष्ट,पुष्पा सती,गीता मेहरा,लता तिवारी,विनीत बिष्ट,विनोद वैष्णव,संदीप बिष्ट आदि शामिल रहे।