अल्मोड़ा-आई क्यू नेत्र चिकित्सालय कर्बला में एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें कृपाल सिंह नयाल को आई क्यू चिकित्सालय का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया।इस अवसर पर डॉ दुर्गापाल ने आई क्यू अस्पताल के क्रिया कलापों पर विस्तार से प्रकाश डाला व अतिथि कृपाल सिंह नयाल को प्रतीक चिह्न भेट किया।कॉउन्सलर भावना नेगी ने सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में शिक्षाविद शांति पांडेय,प्रदीप कुमार निगम, केदार नाथ,मनोज जोशी आदि ने विचार रखे व आई क्यू अस्पताल द्वारा दी जा रही सेवा की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि दृष्टि वादियों हेतु आई क्यू अस्पताल हमेशा प्रयत्न शील रहता है।गोष्ठी में भावना नेगी,नीतेज बनकोटी,सुन्दर लटवाल,रोहित सिंह, राखी,भुवन ने सहयोग प्रदान किया।
