अल्मोड़ा-आज दिनांक 5 दिसम्बर को भगवा रक्षा परिषद उत्तराखंड द्वारा दन्या अल्मोड़ा निवासी एक व्यक्ति जो कि आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनकी पुत्री के विवाह के लिए पन्द्रह हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।इस मौके पर भगवा रक्षा परिषद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु जोशी,प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा ने स्वयं चितई गोलज्यू मंदिर विवाह स्थल पर जाकर संगठन की तरफ से यह नई पहल शुरू करते हुए धनराशि परिवार को भेंट की।साथ ही बताया कि संगठन उत्तराखंड में नशा,अपराध, भ्रष्टाचार,जिहाद व अन्याय के खिलाफ सदैव संघर्षरत है और आवश्यकता पड़ने पर हर उत्तराखंडी की क्षमतानुसार सहयोग करने हेतु तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *