देहरादून-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि भाजपा की तीन राज्यों में एक तरफा जीत और तेलंगाना में लगातार बढ़ता पार्टी का जनाधार यह साबित करता है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की विकास की नीतियों से खुश है एवं आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का 400 सीटें जीतने का लक्ष्य निश्चित रूप से हासिल होने वाला है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अब पता चल गया होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी किसके लिये पनौती है।देश में सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *