अल्मोड़ा-उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर महासंघ की लंबे समय से लंबित समस्याओं के निराकरण न होने के कारण दिनांक 30 नवंबर से प्रारंभ अनिश्चितकालीन हड़ताल आज द्वितीय दिवस भी जारी रही।जिसमें शक्ति सदन अल्मोड़ा परिसर में महासंघ के समस्त घटक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।महासंघ के मंडलीय अध्यक्ष एस एस डंगवाल द्वारा अवगत कराया गया कि महासंघ की लंबित समस्याओं हेतु शासन स्तर से हुई लगातार कई बैठकों के उपरांत भी समस्याओं पर कोई सकारात्मक समाधान नहीं हो पाया है।समस्याओं का सटीक समाधान होने तक महासंघ की हड़ताल जारी रहेगी।हड़ताल कार्यक्रम के द्वितीय दिवस की अध्यक्षता चंद्रवीर सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर महासंघ के मंडल अध्यक्ष एसएस डंगवाल,जनपद अध्यक्ष दीपक सिंह मटियाली,जनपद सचिव प्रफुल्ल कुमार जोशी,शाखा सचिव अरुण कठायत,प्रदीप जोशी, रवि दानी,हरीश रौतेला,जीवेश वर्मा, विषाका वर्मा,मनीष वर्मा,शेखर पांडे, गणेश जोशी,पंकज जीना,इंद्र मोहन,ललित मोहन बिष्ट,मनीष कुमार, आलोक ओली,के जी गोस्वामी,प्रशांत पंत,हरीश बिष्ट,गौरव बिष्ट,वीरेंद्र मेहता,मनीष वर्मा,प्रकाश पंत,शुभम बेलवाल,तनुजा मेहता,के एन सती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *