अल्मोड़ा-विगत दिवस स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेडिकल कालेजों में नर्सिंग के चौदह सौ से अधिक पदों के लिए भर्तियां निकालने का आदेश जारी किया गया था।इससे सूबे के नर्सिंग डिप्लोमा धारियों में खासा उत्साह है।आज बेस चिकित्सालय में नर्सिंग स्टाफ द्वारा सूबे के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चे के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार आर्य एवं जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा जीवन चंद्र उपस्थित रहे।इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के द्वारा लगातार उत्तराखंड के विकास के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।चाहे बात रोजगार की हो या विकास की मुख्यमंत्री लगातार इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ द्वारा मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया गया एवं मिष्ठान वितरण किया गया।
