अल्मोड़ा-आज दिनांक 30.11.2023 को रामचन्द्र राजगुरू वरिष्ठ पुलिस अल्मोड़ा के निर्देशानुसार सीओ अल्मोड़ा सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा,सीएफओ अल्मोड़ा नरेन्द्र सिंह कुंवर द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में उपनिरीक्षक दूरसंचार पूरन सिंह नित्वाल व अपर उपनिरीक्षक विपिन चन्द्र जोशी के पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा अपने सेवाकाल के अनुभवों को उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से साझा किया तथा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं मेहनत लगन से करते हुए हमेशा अपने उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा उपनिरीक्षक दूरसंचार पूरन सिंह नित्वाल व अपर उपनिरीक्षक विपिन चन्द्र जोशी के पुलिस विभाग में नियुक्त रहते हुए उनके अनुशासन,कर्तव्यनिष्ठा,मेहनत, लगन व ईमानदारी से किये गये कार्यो की सराहना की गयी व सेवानिवृत्त हो रहे दोनों पुलिस कर्मियों को फूल माला पहनाकर, शाँल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।दोनों कर्मचारियों को सेवानिवृत्त जीवन परिवार के साथ सुखद, शान्तिमय, स्वस्थ्य एवं दीर्घायु हो शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गयी और अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी हमेशा अपने को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग मानकर अपना अनुभव व सहयोग पुलिस विभाग को प्रदान करते रहेंगे।सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के सेवा विवरण में उपनिरीक्षक दूरसंचार पूरन सिंह नित्वाल द्वारा पुलिस विभाग में जनपद बरेली (उ0प्र0),एस0पी0एफ0 मुरादाबाद (उ0प्र0) जनपद पिथौरागढ़ एवं जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 40 वर्ष, 09 माह,14 दिवस की दीर्घकालीन सेवा प्रदान की गयी।अपर उपनिरीक्षक विपिन चन्द्र जोशी द्वारा पुलिस विभाग में जनपद पिथौरागढ़, जनपद नैनीताल,जनपद ऊधमसिंह नगर एवं जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 34 वर्ष, 03 माह की दीर्घकालीन सेवा प्रदान की गयी। विदाई समारोह के दौरान मंच संचालन अपर उ0नि0 दामोदर कापड़ी द्वारा किया गया।विदाई समारोह के अवसर पर निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे,यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरड़िया, उ0नि (एम) श्रीमती पुष्पा भट्ट (आंकिक) उ0नि (एम) हीरा सिंह (प्रधान लिपिक), अपर उ0नि0 दूरसंचार बसन्त लाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *