अल्मोड़ा- यहां एडम्स स्कूल के निकट साई बाबा कॉलोनी मे स्थित स्टेट बैंक का एटीएम विगत 2 माह से खराब पड़ा है जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर देखने वाली बात यह है कि उक्त स्थान से आस पास कोई अन्य एटीएम नहीं है फिर भी इस एटीएम को ठीक करने की ओर को किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। इस एटीएम के खराब होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्रवासियों द्वारा इस एटीएम को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग लगातार की जाती आ रही है पर इसे ठीक करने की दिशा में कोई भी कदम नहीं उठाए गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *