अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने तत्काल प्रभाव से भाजयुमो की जिले एवं मण्डल की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट को भेजे कारण बताओ नोटिस में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा है कि आपको सूचित करना है कि आपके द्वारा दिनांक 20/01/2021 को भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिस पत्र में आपके द्वारा मेरी सहमति का जिक्र भी किया गया है।लेकिन आपके द्वारा न मुझसे और ना ही प्रदेश नेतृत्व द्वारा बनाई गई कमेटी से किसी भी प्रकार की सहमति ली गई।आपका यह रवैया निश्चित रूप से तानाशाही पूर्ण है।प्रदेश संगठन मंत्री द्वारा वर्चुअल बैठक व पत्र के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया था कि जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, द्वारा जिला महामंत्री व मोर्चा प्रभारी के साथ बैठक कर टीम का गठन किया जायेगा लेकिन आपने स्वंय टीम का गठन कर अनुशासनहीनता का परिचय दिया है।जबकि भारतीय जनता पार्टी का संविधान यह स्पष्ट रूप से इंगित करता है कि मोर्चे का गठन जिलाध्यक्ष की सहमति के पश्चात किया जायेगा। लेकिन आपके द्वारा टीम गठन को लेकर मुझे अंधेरे में रखा गया।इसलिए तत्काल प्रभाव से आपके द्वारा गठित जिले व मण्डल की टीम को भंग किया जाता है व आपके अनुशासनहीन व्यवहार व बगैर अनुमति के टीम की घोषणा करने पर आपको कारण बताओं नोटिस दिया जाता है।इस विषय पर तीन दिन के भीतर अपना पक्ष रखें।