अल्मोड़ा-व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने बताया है कि दीपावली पर्व एवं शादी के सीजन को देखते हुए रविवार को बाजार खुला रहेगा।दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेगा। उन्होंने सभी व्यापारी बंधुओ और देश वासियों को अल्मोड़ा व्यापार मंडल परिवार की तरफ से दीपावली की शुभकामनाएं भी दी हैं।
