अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा में जाखन देवी में करीब 5 फीट का वाइपर प्रजाति का सांप कन्नू तिवारी की दुकान में घुस गया जो कि विगत एक सप्ताह से वही आसपास घूम रहा था। जिसकी सूचना कन्नू तिवारी एवं स्थानीय नागरिक दीपक जोशी द्वारा लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू को दी गई।इसके बाद सभासद अमित साह मोनू पहुंचे और करीब 15 मिनट की मेहनत के पश्चात उस 5 फीट लंबे वाइपर प्रजाति के सर्प का रेस्क्यू कर सुरक्षित उसे जंगल में छोड़ दिया गया।विदित हो कि अल्मोड़ा नगर में जब भी किसी के घर या दुकान में सांप घुस आता है तो लोगों के द्वारा इसकी सूचना सभाषद अमित साह को दी जाती है।अमित साह मोनू भी सांप पकड़ने की कला में इतने पारंगत हो चुके हैं कि कुछ ही मिनटों में सांप को पकड़ लेते हैं। लेकिन जो भी हो सभाषद के रूप में अमित साह मोनू ने अपनी ऐसी छवि बनाई है कि जनता के सुख दुख में सबसे पहले खड़े नजर आते हैं।अमित साह मोनू भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष भी हैं और अल्मोड़ा के काफी लोकप्रिय युवा चेहरे हैं।
