अल्मोड़ा-आज दिनांक 15 अक्टूबर 2023 रविवार को मां दुर्गा समिति चौघान पाटा अल्मोड़ा में पूरे विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई।तत्पश्चात चौघान पाटा से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने प्रतिभाग किया।यह कलश यात्रा चौघान पाटा से प्रारंभ होकर पलटन बाजार स्थित सिद्धि नौला होते हुए बाजार मार्ग से पुनः चौघान पाटा पहुंची।तत्पश्चात माँ दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा आचार्य राजेंद्र प्रसाद जोशी द्वारा मंत्रोच्चार से की गयी।इसके पश्चात महिलाओं द्वारा गाये गए माता के सुंदर सुंदर भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,विनीत बिष्ट, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा लीला बोरा, रेखा आर्या,मीना जोशी,लीला चौहान, दीपा गोस्वामी,लीला अधिकारी,रेखा रौतेला,रौशनी बिष्ट,हीरा कनवाल,रमा जोशी,कमला तिवारी,विनीता गैड़ा, लता पाण्डे,आशा रावत,अनीता रावत, माया जोशी,कीर्ति साह,मुन्नी गोस्वामी, गुड्डी गोस्वामी,मीना गोस्वामी,नीमा गोस्वामी,उमा मेहता,पूजा अधिकारी, भावना बिष्ट,किरन सिंह,किरन भोज,रवि रौतेला,प्रकाश भट्ट,व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह,अजय वर्मा, सभासद बद्रेश्वर वॉर्ड मनोज जोशी, राकेश जोशी,गौरव कुमार,राजू,सूरज वाणी,अशोक मेहता,परितोष जोशी, मनीष जोशी,भैरव गोस्वामी,इंदर गोस्वामी,अशोक गोस्वामी,राहुल गोस्वामी,पूरन नाथ गोस्वामी,गोविंद बल्लभ जोशी,व्योम धनिक,मुकेश जोशी,बलवंत राणा,विवेक वर्मा,अजय वर्मा,मुकेश नेगी,पारस लोहनी,आशीष भारती,विरेन्द्र आर्य,दीप चंद्र जोशी, प्रशांत टम्टा,मयंक रौतेला आदि उपस्थित थे।
