अल्मोड़ा-आज चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में अल्मोड़ा के बदहाल सरकारी स्कूलों स्थिति की एक प्रदर्शनी आम आदमी पार्टी द्वारा लगाई गई।जिसके जरिये आम आदमी पार्टी द्वारा जनता से अपील की गई थी कि क्षेत्र के स्कूलों की फोटो इस प्रदर्शनी के लिए प्रेषित करें।जिसमे जनता द्वारा अपने अपने घरों के निकट के बदहाल सरकारी स्कूलों की फोटो भेजी गई।प्रदर्शनी के माध्यम से जिले के स्कूलों की सही पिक्चर जनता के सामने प्रस्तुत की गयी।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा कि पूर्व में देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री,दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा उत्तराखण्ड सरकार के कुछ नेताओं से शिक्षा एवं स्कूलों की स्थिति पर सवाल पूछने पर सभी नेता लाजबाब हो गए और भाग गए।तत्पश्चात् प्रदेश के शिक्षामंत्री अरविंद पाण्डे ने ये कहा कि उत्तराखंड के स्कूल सर्वश्रेष्ठ है।तब उत्तराखंड की जनता द्वारा फोटो के माध्यम से अपने अपने क्षेत्रों में स्थित बदहाल सरकारी स्कूलों की सही स्थिति से अवगत करवाया गया। जिसमें पाया गया कि कुछ स्कूलों की छत टूट चुकी हैं।कुछ की दीवारें जर्जर अवस्था मे हैं,अनेक स्कूलों में शौचालयों की स्थिति भी बदतर बनी हुई है,इसके बावजूद हमारे शिक्षक शिक्षिकाएं शिक्षा और अपने विधार्थियों के लिए अपना बहुमुल्य योगदान दे रहे हैं।आम आदमी पार्टी की अल्मोड़ा इकाई उन सभी शिक्षकों को सलाम करती है जो ऐसी बदहाल व्यवस्था के बावजूद भी पूरी मेहनत और लगन से शिक्षा और अपने विधार्थियों का भविष्य बनाने में बहुमूल्य योगदान दे रहे है।आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने उत्तराखण्ड के स्कूलों की इस स्थिति की घोर निंदा की और कहा कि प्रदेश की सभी सरकारें 20 सालो में शिक्षा के स्तर और विद्यालयों में मूलभूत सुविधायें प्रदान करने में पूर्णतया विफल रही हैं,जो की सभी के लिए शर्म की बात है।वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक आनन्द सिह बिष्ट ने उत्तराखण्ड के सरकारी स्कूलों की घटती संख्या पर सवाल खड़ें किये।
उन्होंने कहा कि वहीं जब दिल्ली की सरकार पांच सालो में सरकारी स्कूलों की काया पलट कर सकती है तो हमारे उत्तराखंड के स्कूलों को ठीक क्यो नही किया जा सकता।इस अवसर पर मनोज गुप्ता,आशीष जोशी,आनन्द सिंह बिष्ट,एन एल शाह,
संजय पाण्डे,अखिलेश टम्टा, दयाकिशन कांडपाल,दीप चंद्र लोहनी,खलील अहमद,भुवन जोशी,नलिन लोहनी,प्रकाश कांडपाल,रोहित सिंह,सुमित टम्टा, नीरज सिंह, दानिश कुरैसी, सुधीर,नवीन चन्द्र ,रितेश कुमार,दर्शन जोशी आदि मौजूद रहे।
