अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत का श्रम संविदा बोर्ड का अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार अल्मोड़ा आने पर सभी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने तथा कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री मनोज जोशी,अर्जुन बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में बोलते हुए राज्य मंत्री कैलाश पंत ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है तथा निष्ठा और लगन से काम करने वाले कार्यकर्ता पर प्रदेश संगठन विश्वास करता है।हर कार्यकर्ता को जिसको जो भी दायित्व मिला हो वह ईमानदारी से करें क्योंकि काम करने वाले लोगों पर संगठन की पैनी नजर रहती है।पंत के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनको बधाई दी तथा उनके दीर्घायु की कामना की।स्वागत करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य रवि रौतेला,कोपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,प्रकाश भटृ,बीना नयाल,अरविन्द बिष्ट,मीडीया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट,सह प्रभारी जगत तिवारी,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजा खान ,पूर्व जिला महामंत्री व जिलापंचायत सदस्य महेश नयाल,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लीला बोरा,प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत,गंगा बिष्ट,जगत भटृ,पूर्व जिला मंत्री विनित प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी पूनम पालीवाल,दीक्षात पवार,हरीश कनवाल,ललित मेहता,नमो ऐप के जिला संयोजक कृष्ण बहादुर सिहं,कुन्दन चम्याल,सुनील जोशी,मुस्तकीम,सलमान अंसारी,अर्जुन बिष्ट,मुकेश गुरुरानी,नीमा आर्या ,अजय वर्मा,निखिल टम्टा,नवीन बिष्ट,गोविन्द लाल बल्टियाल,रमेश काडपाल,भावना तिवारी,कमला भटृ,चंदन टम्टा,हितेश भटृ,कुन्दन चम्याल,हितेश नेगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
