बागेश्वर-युवा कांंग्रेस के मीडिया प्रभारी भीम कुमार ने अपने पद एवं कांंग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।युवा कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर को सम्बोधित पत्र में उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड कांंग्रेस में बढ़ती गुटबाजी एवं वरिष्ठ व युवा नेताओं द्वारा लगातार अनदेखी के कारण वे अपने पद और कांंग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।उन्होंने कहा है कि वे बिना किसी दबाव के अपना इस्तीफा दे रहे हैं।