कपकोट-बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के जगथाना गांव निवासी गंगा सिंह बसेड़ा को गांधी जयंती के अवसर पर आगरा (उत्तर प्रदेश) की बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी ( रजि.) द्वारा महात्मा गांधी शांति रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी समाज,शिक्षा,शोध,साहित्य, कला,संस्कृति,खेल,चिकित्सा,योग, आयुर्वेद आदि क्षेत्रों में गौरवपूर्ण सेवा हेतु राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान प्रदान करती है।गंगा सिंह बसेड़ा वर्तमान समय में स्वामी विवेकानन्द कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी हल्द्वानी उत्तराखंड में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं तथा दीया सोसाइटी,रक्तसेवा हल्द्वानी के माध्यम से सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।इनके द्वारा इनकी शिक्षा एम.ए. इतिहास, एम.ए. शिक्षा शास्त्र, बी.एड. एम.एड. के साथ नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनकी 1 पुस्तक प्रकाशित होने के अलावा 5 से अधिक पुस्तकों के लिए विभिन्न चेप्टर लिखे जा चुके हैं तथा 3 शोध पत्र राष्ट्रीय जर्नल पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इनको 30 से ज्यादा ऑनलाइन/ऑफलाइन सेमिनार, वेवीनार का अनुभव है। इनके शैक्षिक योग्यता और कार्यों को देखते हुए बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ऋषि वर्मा द्वारा इनके कार्यों और इनके द्वारा लिखे शोध पत्र वर्तमान समय में गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता को देखते हुए इन्हें महात्मा गांधी शांति रत्न सम्मान दिया गया।महात्मा गांधी शांति रत्न सम्मान मिलने पर परिवारजनों,साथी स्टाफ ने प्रसन्नता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *