अल्मोड़ा-आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मानस पब्लिक स्कूल हर्षोल्लास के साथ झंडा फहराकर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम में मानस पब्लिक स्कूल के छात्र,छात्रा,शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल रहे।प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट ने सभी से सत्य व अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज और राष्ट्र को और मजबूत,समृद्धि,सशक्त और सुंदर बनाने की राह पर आगे आने के लिए कहा और आज के ही दिन अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस जो कि अल्मोड़ा इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में डे केयर सेंटर अल्मोड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक जनों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम जो कि गांधी पार्क से पैदल मार्च किया गया।कार्यक्रम में मानस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सुंदर कार्यक्रम जिसमें सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम एवं स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम अल्मोड़ा एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान रहे।इस कार्यक्रम में मानस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्रों ने कुमारी दीक्षा कांडपाल शिक्षिका के दिशा निर्देशन में सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में स्वागत गीत अवनि बिष्ट,वर्षा मेहता,अनु कुमारी,माही बिरोड़िया,साक्षी गैड़ा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंशिका बिष्ट,ट्यूलिप पंत,प्रज्ञा,रिया बोरा,जया बिष्ट,लक्षिता जोशी,आसना,निशा जोशी,अस्मिता पांडे,भूमि सती शामिल रहे।इस अवसर पर मानस पब्लिक स्कूल की शिक्षिका श्रीमती ममता त्रिपाठी, प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट,प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट, प्रदीप गुरुरानी, हयात सिंह रावत ,केवल सती,जे सी दुर्गापाल,श्रीमती मनोरमा जोशी, पीसी तिवारी, शंकर लाल भट्ट ,अरुण वर्मा, दीक्षा कांडपाल,प्रतीक बिष्ट,सत्यम कांडपाल,श्रीमती प्रीति पंत,श्रीमती वसुधा पंत,आनंद सिंह, प्रताप सिंह सत्याल,सीएमओ पंत,उदय किरोला, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक अल्मोड़ा के पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण जिन्होंने इस कार्यक्रम को आयोजित किया एवं वरिष्ठ जनों को उनके विशिष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।श्रीमती मीरा जोशी ऐपड़ के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए एवं पी .सी तिवारी अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के महानिदेशक को प्रतीक चिन्ह एवं स्मृति चिन्ह शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अल्मोड़ा के तमाम वरिष्ठ नागरिक,शिक्षाविद शामिल रहे।
