अल्मोड़ा-आज दिनांक 30.09.2023 को रामचन्द्र राजगुरु वरिष्ठ पुलिस अल्मोड़ा के निर्देशानुसार सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में अपर उ0नि0 सुन्दर लाल,हे0कानि0 बलराम, हे0 कानि0 मोहन चन्द्र बमराड़ी व कुक श्रीमती चम्पा देवी*श के पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा अपने सेवाकाल के अनुभवों को उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से साझा किया तथा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं मेहनत लगन से करते हुए हमेशा अपने उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा अपर उ0नि0 सुन्दर लाल,हे0कानि0 बलराम,हे0कानि0 मोहन चन्द्र बमराड़ी व अनुचर श्रीमती चम्पा देवी के पुलिस विभाग में नियुक्त रहते हुए उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा,मेहनत,लगन व ईमानदारी से किये गये कार्यो की सराहना की गयी व सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिस कर्मियों को फूल माला पहनाकर,शाँल ओढ़ाकर,प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया,साथ ही सेवानिवृत्त जीवन परिवार के साथ शान्तिमय,स्वस्थ्य एवं दीर्घायु हो शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गयी और अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी हमेशा अपने को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग मानकर अपना अनुभव व सहयोग पुलिस विभाग को प्रदान करते रहेंगे।सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों में अपर उ0नि0 सुन्दर लाल द्वारा पुलिस विभाग में जनपद नैनीताल,पिथौरागढ़ एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 30 वर्ष, 06 माह, 29 दिवस की सेवा प्रदान की गयी।हे0कानि0 बलराम द्वारा पुलिस विभाग में जनपद उधमसिंहनगर,विदेश मंत्रालय नई दिल्ली एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 21 वर्ष, 11 माह, 20 दिवस की सेवा प्रदान की गयी।हे0कानि0 मोहन चन्द्र बमराड़ी द्वारा पुलिस विभाग में जनपद ऊधमसिंहनगर,पिथौरागढ़ एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 21 वर्ष, 11 माह, 20 दिवस की सेवा प्रदान की गयी।अनुचर श्रीमती चम्पा देवी द्वारा पुलिस विभाग में जनपद नैनीताल एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 23 वर्ष, 04 माह, 26 दिवस की सेवा प्रदान की गयी।विदाई समारोह के अवसर पर सीएफओ अल्मोड़ा नरेन्द्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक जितेन्द्र पाठक, उ0नि (एम) श्रीमती पुष्पा भट्ट (आंकिक शाखा), उ0नि (एम) हीरा सिंह (प्रधान लिपिक),अपर उ0नि0 दामोदर कापड़ी सहित पुलिस कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *