बागेश्वर-लक्ष्मण नाथ गोस्वामी को भारतीय जनता पार्टी ओ.बी.सी. मोर्चा जनपद बागेश्वर का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।उनके महामंत्री बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट,विधायक चंदन राम दास,बलवंत भौर्याल ने उन्हें बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री डा० राजेन्द्र परिहार ने कहा कि श्री गोस्वामी के भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री बनने से भाजपा को मजबूती मिलेगी।उन्होंने श्री गोस्वामी से अपेक्षा की है कि वे संगठन हित में कार्य करेंगे।भाजपा पार्टी से मिली जिम्मेदारी के लिए लक्ष्मण नाथ गोस्वामी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि वे सभी को साथ लेकर संगठन के लिए कार्य करेंगे व 2022 के चुनाव के लिए वह अभी से जमीनी स्तर पर कार्य करना प्रारम्भ करेंगें।
