जागेश्वर-मंगलवार को वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय ने जागेश्वर विधानसभा के टिकर(कोटिल धार),चायखान,तल्ला लमकोट, स्यूनानी आदि गांवों में अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं के घर सुख दुख में शामिल होकर स्थानीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्यायें जानी व समस्याओं के निदान हेतु वार्ता कर स्थानीय जनता को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा लागू योजनाओं की जानकारी दी।उन्होंने इस अवसर पर सभी से केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं का अधिक से अधिक संख्या में लाभ लेने की अपील भी की।