अल्मोड़ा-पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली हेतु दिल्ली में रैली के दृष्टिगत ब्लाक भैंसियाछाना में प्रचार प्रसार किया जा रहा है।आज राजकीय इंटर कालेज धौलछीना व खंड शिक्षा अधिकारी, उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय धौलछीना,खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय भैंसियाछाना में प्रचार प्रसार किया गया।प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली जरूरी है अन्यथा मान सम्मान के साथ जीवन बचाना भी मुश्किल हो जाएगा।सभी को दिल्ली महारैली हेतु एकजुट होना ही होगा।ब्लाक अध्यक्ष हरिवंश बिष्ट व कोषाध्यक्ष रमेश मेहरा ने कहा कि 1 अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही पैंशन शंखनाद रैली में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करना है और आने बुढ़ापे की लाठी को बचाना है। मोहन बिष्ट ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए सभी को आगे आना होगा अन्यथा यह अभिसप्त व्यवस्था जिंदगी को लील जायेगी। आज के कार्यक्रम में विशाल राणा, करन सेरोट, निशा पंत, कमलेश मिश्रा, सोमवती,गिरीश बिष्ट, हरीश ढैला ,किरन पाटनी, हरि सिंह मेहता, आलोक कुमार टम्टा, सुनीता राठौर , गीता तिवारी , सतीश मिश्रा , जितेन्द्र मेहरा, चंदन भट्ट , प्रमोद पंत, गणेश भंडारी , ललित मोहन लोहनी, नंदन कार्की, गिरीश बिष्ट, अनिल अधिकारी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर पुरानी पेंशन के प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य श्री धीरेन्द्र कुमार पाठक को मोहन सिंह बिष्ट द्वारा ओपीएस अंकित टी शर्ट प्रदान की गई।
