अल्मोड़ा-भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 107 वें जन्म दिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पांडे खोला में उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया।उनके जन्मदिन पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जागेश्वर विधान सभा से विधायक मोहन सिहं ने एकात्म मानववाद पर बोलते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में जोड़ना हम सब जिम्मेदारी है।जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि अंत्योदय का नारा देने वाले दिन दयाल उपाध्याय का कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा जो हिंदू राष्ट्रवाद है और भारतीय संस्कृति हिंदू संस्कृति है।उनका कहना था कि भारत की जान से जुड़ी राजनीति और समाज नीति ही देश के भाग्य को बदलने का समर्थ रखती है।कोई भी देश अपने जड़ों से जुड़ी राजनीति अर्थनीति और समाज नीति ही देश के आगे को बदलने का समर्थ रखती है। कोई भी देश अपने जड़ों से कटकर विकास नहीं कर सकता हैं।उन्होंने अपने विचार में मस्तिष्क के लिए विचार,हृदय के लिए प्यार,पेट के लिए आहार जैसे विचार हमारे समाज को दिए।पंडित दीनदयाल अध्यक्ष का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा जिले के नगला में हुआ था।उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय और माता का नाम रामप्यारी था।उनके पिता रेलवे में सहायक स्टेशन मास्टर थे और माता धार्मिक प्रवृत्ति की थी।दीनदयाल उपाध्याय तीन वर्ष के भी नहीं हुए थे कि उनके पिता का देहान्त हो गया और उसके 7 वर्ष की आयु में मां रामप्यारी का भी निधन हो गया था।अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे 21 अक्टूबर 1951 को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई। 1952 में इसका प्रथम अधिवेशन कानपुर में हुआ और दीनदयाल उपाध्याय 1967 तक इस दल के महामंत्री रहे।1967 को कालीकट अधिवेशन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।मात्र 43 दिन के बाद ही 10 /11 फरवरी 1968 को मध्य रात्रि में मुगलसराय स्टेशन पर उनकी हत्या कर दी गई।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह प्रभारी गोविन्द पिलख्वाल,पूर्व जिलाअध्यक्ष अरविन्द बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,प्रकाश भटृ,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,ललित मोहन दोसाद,जिला मंत्री महेश बिष्ट,संजय डालाकोटी,देवाशीष नेगी,राजेन्द्र बिष्ट, जगत तिवारी ,नगर अध्यक्ष मोनू साह,जिला कार्यकारिणी सदस्य गोधन सिहं भैसोडा़,बलवत सिहं गैडा़,जैती भनोली मंडल अध्यक्ष कुन्दन नगरकोटी,दन्या मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिहं डसीला ,नगर महामंत्री मनोज जोशी,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत,नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा खान,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा,महामंत्री रेखा आर्या,मुस्तकीम मलिक,दर्शन रावत,नमो ऐप के जिला संयोजक कृष्ण बहादुर सिहं,निखिल टम्टा,आशीष गुरुरानी,सौरभ वर्मा, अनुसूचित मोर्चा पूर्व अध्यक्ष चन्दन लाल टम्टा,धर्मवीर आर्या,अजय वर्मा,पंकज जोशी,गरीमा धपोला,खीमानंद पालीवाल आदि लोग उपस्थित हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *