अल्मोड़ा-पतंजलि योगपीठ समिति हरिद्वार जिला अल्मोड़ा के जिला प्रभारी रूप सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि आज दिनांक 24 सितंबर 2023 शाम 4 बजे अल्मोड़ा के जिला पतंजलि योग कार्यालय धारानौला में केवलानंद युवा राज्य सह प्रभारी उत्तराखंड एक समीक्षा बैठक को संबोधित कर विभिन्न विषय पर चर्चा हेतु जनपद अल्मोड़ा सहित नैनीताल, हल्द्वानी सितारगंज, उधम सिंह नगर, जिलों में भ्रमण कर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार समिति के कार्यक्रम व जनमानस के हितों, के उद्देश्य का प्रचार प्रसार समाज के विकास एवं उत्थान हेतु विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं अपने जिला प्रभारी की कार्यशैली, संगठन को मजबूत करने और समस्याओं का समाधान के साथ कार्य शैली व समिति के मुख्य उद्देश्यों का प्रचार प्रसार कर अपने दायित्व एवं कर्तव्यों का सही से पालन करने की प्रेरणा एवं शिक्षा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, सफाई स्वच्छता ,जनकल्याणकारी कार्यक्रम के साथ-साथ शिक्षा संस्कार आदर्श जीवन व्यतीत करने के विषय पर बातचीत संस्कार, संस्कृति, अनुशासन पर भी खुलकर चर्चा करने के अपने एजेंडा लेकर भ्रमण पर निकल चुके हैं। अल्मोडा के आज के कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य किसान सेवा समिति उत्तराखंड के राज्य प्रभारी जसोद सिंह बिष्ट,श्रीमती माया भोज,महिला प्रभारी पतंजलि योगपीठ,श्रीमती तुलसी सिराड़ी संगठन मंत्री महिला पतंजलि योगपीठ सहित विभिन्न क्षेत्रों और संगठनों के जिला प्रभारी युवा प्रभारी शामिल होंगे।
