अल्मोड़ा-अमर उजाला के ब्यूरो चीफ वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी के निधन पर श्री नंदा देवी रामलीला कमेटी ने शोक व्यक्त किया।नंदा देवी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह मेर ने कहा कि श्री दीप जोशी न केवल एक वरिष्ठ पत्रकार थे बल्कि वो एक कला प्रेमी भी थे।दीप जोशी श्री नंदा देवी रामलीला कमेटी से भी जुड़े थे और हर वर्ष रामलीला में अपना योगदान देते थे।उनका असामयिक निधन अपूर्णनीय क्षति है।सचिव और सभासद अर्जुन सिंह बिष्ट ने कहा कि दीप जोशी जी हर वर्ष की रामलीला में रागों पर आधारित संवादों का आनंद लेने आते थे।उनका सहयोग नंदा देवी रामलीला की तालीम में भी रहता था। वो स्वयं भी एक मझे हुए कलाकार थे, उनका इतनी जल्दी चले जाना श्री नंदा देवी रामलीला कमेटी के लिए अपूर्णनीय क्षति है।शोक व्यक्त करने वालो में समिति के वरिष्ठ पत्रकार और नंदा देवी रामलीला कमेटी के संयोजक प्रकाश पांडे,सुभाष अग्रवाल,वरिष्ठ पत्रकार व रंगकर्मी नवीन बिष्ट,हरीश बिष्ट,अतुल वर्मा,नंदा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा,महेंद्र बिष्ट,प्रकाश जोशी,राजेश पलनी, धनंजय साह,संजय साह,राज कुमार बिष्ट,संदीप साह,वरिष्ठ पत्रकार अनिल सनवाल,चिरंजी लाल वर्मा,संजय उप्रेती,अमित बुधोडी,शेखर सिजवाली, पुष्पा रौतेला,पीहू जोशी,सुमन सनवाल,प्रकाश सनवाल,शशि मोहन पांडेय,नरेंद्र कुमार,जगदीश बिष्ट,हरि विनोद साह,जगदीश भंडारी,राजू रौतेला,परितोष जोशी,गणेश मेर, जगदीश वर्मा,हर्ष जोशी,मोहन जोशी, दीपक वर्मा,संतोष मिश्रा,लोकेश तिवारी,परीक्षित साह,सुमित साह,हर्ष टम्टा,नीरज बिष्ट,विनीत बंसल,रवि गोयल,दानिश आलम,अर्पित वर्मा, सिद्धार्थ साह,नमन बिष्ट,दिव्यांश जोशी,अजय जोशी,संजय जोशी,शरद अग्रवाल,हर्षवर्द्धन,नवल,नितिन,हनी वर्मा,हिमांशु परगाई,चंद्र मोहन परगाई, विशाल जोशी,दया परगाई,मनोज परगाई आदि शामिल रहे।