अल्मोड़ा-रामचन्द्र राजगुरु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से चेकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थो की बरामदगी/अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये है।सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थाना लमगड़ा पुलिस द्वारा दिनांक- 17.09.2023 को चौकी मोरनौला क्षेत्र शहरफाटक में चेकिंग के दौरान अभियुक्त भगवान सिंह के कब्जे से 20 पाउचों में कुल 07 लीटर कच्ची शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नानकमत्ता से कच्ची शराब खरीद कर लाया था, जिसे अपने गाँव में लोगों को अधिक दामों में बेचकर पैसा कमाना चाहता था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार उसके मंसूबों को नाकाम किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त
भगवान सिंह पुत्र गुमान सिंह निवासी मंगललेख, थाना पाटी, जिला चंपावत है।लमगड़ा पुलिस टीम में उ0नि0 संजय जोशी प्रभारी चौकी मोरनौला,कानि० अर्जुन लाल चौकी मोरनौला शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *