अल्मोड़ा-मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के अधिकारों को लेकर वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को आहरण वितरण अधिकार,गजट नोटिफिकेशन,कार्य व उत्तरदायित्व का शासन स्तर से प्रख्यापन,पूर्व में गृह जनपद से बाहर तैनात मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को गृह जनपद में वापसी व लेवल 11 के लिए पदों का सृजन आदि विषयों पर बैठक आयोजित की गई थी।बैठक में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी टेचन कुमार,देवी प्रसाद जोशी,आलोक टम्टा,जे डी आर्य,मोहन लाल,प्रेम प्रकाश जोशी,एस पी मिश्रा,संजय नेगी,यशपाल सिंह,संतोष पुनेठा,शिव थपलियाल,सुरेश चन्द्र कश्यप,टेचन कुमार,विमल नौटियाल,हर्ष सिंह बिष्ट, उषा रानी,संजय नेगी,उम्मेद सिंह बिष्ट, धीरेन्द्र कुमार पाठक,शशि कुकरेती द्वारा अपने विचार व्यक्त किए।बैठक की अध्यक्षता यशवंत सिंह व संचालन धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा किया गया। वक्ताओं द्वारा कहा गया है कि मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के पद के सम्मान के लिए संघर्षरत रहेंगे।30 वर्ष से अधिक सेवा के बाद भी सौतेला व्यवहार किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।मांग की गई कि सभी लंबित मामलों में शासनादेश जारी किया जाय।बैठक के अंत में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हर्ष सिंह बिष्ट के चचेरे भाई हीरा सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *