पिथौरागढ़-आज यूथ कांग्रेस पिथौरागढ़ द्वारा एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम मुहीम की शुरुवात की गई। जिसमे पूर्व विधायक मयूख महर द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया।इस अवसर पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर द्वारा कहा गया कि देश का अन्नदाता डेढ़ महीने से ज्यादा समय से सड़कों पर धरने में बैठा है और ये सरकार उनकी सुनने को तैयार नहीं है।काले कृषि कानून को निरस्त करने के लिए देशभर में धरने किये जा रहें है और राजधानी दिल्ली में पांच दर्जन से ज्यादा शहीद हो चुके हैं,पर सरकार उनकी शहादत को भी मजाक में ले रही है।जो भाजपा का किसान विरोधी चेहरा दिखा रहा है।उन्होंने बताया कि यूथ कांग्रेस अब उन शहीद किसानों के सम्मान में गांव गांव तक जाएगी और वहां के किसानों से मिलके उनको भाजपा की असली रीति और नीति से अवगत करायेगी व जिले के प्रत्येक गांव से एक मुट्ठी मिट्टी एकत्रित कर देश की राजधानी दिल्ली भेजी जाएगी और देश भर से एकत्रित मिट्टी से भारत का नक्शा बनाया जाएगा और भाजपा सरकार को आइना दिखाया जाएगा।युवाओ द्वारा एकमत होकर कहा गया कि देश के किसानों पर अत्याचार अब और नही सहा जाएगा और अब युवा हर जंग लड़ने को तैयार है इसे पोस्टर द्वारा दर्शाया गया।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर,प्रदेश सचिव करन सिंह,भुवन पांडेय,कमलेश कस्नीयाल,शिवम पंत,बहादुर सामंत,शुभम बिष्ट,आनंद धामी,पारस सिंह आदि उपस्थित रहे।