अल्मोड़ा-कोच यशपाल भट्ट ने बताया है कि विद्यालय विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की 20 छात्राओं ने संकुल जिला स्तरीय द्वाराहाट अंडर – 14, 17 व 19, एथलेटिक्स 100मी0, 200मी0, 400मी0, 800मी0, लम्बी कूद, ऊंची कूद, चक्का फेंक, गोला फेंक, प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें दीक्षा बिष्ट (लम्बी कूद), गुंजन बिष्ट (चक्का फेंक), शीतल मनराल (गोला, ऊंची कूद) में प्रथम स्थान, आरूषि मेहरा (चक्का फेंक), लहर कश्यप (गोला फेंक), भावना बिष्ट (ऊंची कूद), आराधना मेहरा (गोला फेंक) में द्वितीय स्थान तथा भावना बिष्ट (दौड़ 200मी0), गुंजन बिष्ट (गोला फेंक), सिमरन सिजवाली (गोला फेंक), शीतल मनराल (दौड़ 800मी0) तृतीय स्थान तथा दिव्या बिष्ट, अदिती बहुगुणा, कोमल गैड़ा, अविका फत्याल, भूमिका भट्ट, दिया बिष्ट, निकिता बिष्ट, नवमी मेर, आरूषि मेहरा, मानसी गैड़ा, निहारिका लोहनी, तनीक्षा और नेहा राणा छात्राओं (बहिनों) ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।जिसमें तीन छात्राएं दीक्षा बिष्ट (लम्बी कूद), गुंजन बिष्ट (चक्का फेंक) व शीतल मनराल (गोला फेंक व ऊंची कूद) में चयनित प्रांतीय (राज्य) स्तरीय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज बाबूगढ़,विकासनगर देहरादून के लिए हुआ है। ये प्रतियोगिता दिनांक 17 सितम्बर को देहरादून में होगा।इस उपलक्ष्य में विद्यालय विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी,दीप काण्डपाल, मुकेश बनकोटी,प्रकाश तिवारी,गिरीश पन्त,कोच यशपाल भट्ट, कुशाल सिंह चौहान,देवाशीष,आचार्या श्रीमती लता तिवारी,चम्पा रावल,भगवती खोलिया, प्रेमा बिष्ट,विनीता जड़ौत,दीप्ती रावत, दीप्ती पाण्डेय,भावना मल्होत्रा,आंचल ढौंढियाल,सुश्री भावना रावत,इन्दू बिनवाल,हिमानी शर्मा,बबीता खत्री, रूचिता बिष्ट व कर्मचारी में श्रीमती कान्ता, सीमा व जानकी ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान की।
