अल्मोड़ा-आज संघर्ष समिति द्वारा कर्बला तिराहे पर जनसभा का आयोजन किया गया।जिसमे सभी वक्ताओं ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है कि वे न केवल उच्च न्यायालय में पूरी मजबूती से अपनी लड़ाई लड़ेंगे बल्कि सरकार को तथाकथित अतिक्रमण के खिलाफ अध्यादेश लाने के लिए मजबूर करेंगे जिस क्रम में आज से जनता सड़क में उतर गई है।सड़क में उतरने के क्रम में आज सैकड़ो लोगो के साथ कर्बला में जनसभा कर दुगालखोला तक पदयात्रा की गई।आज की जनसभा व पदयात्रा में अध्यक्ष गिरीश खोलिया,संरक्षक विनय किरौला, मनोज सनवाल,आनंद सतवाल,रूप सिंह बिष्ट,जसोद बिष्ट,मनीष पांडेय,अजित पवार, मोहन बिष्ट,योगेश तिवारी,दीपक डालाकोटी,डा जे सी दुर्गापाल,शशि शेखर जोशी,आशुतोष जोशी,उदित कोठारी, कुमुद जोशी,ममता बिष्ट,आशा थापा, हनी गुरंग,राजेन्द्र सिंह बिष्ट,हेमा सिजवाली, कवींद्र पांडेय,आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
