बागेश्वर-किसान आन्दोलन के समर्थन में कांग्रेस मुख्यालय में युवा कांग्रेस ने एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम अभियान की शुरुआत की।इसके तहत युवा कांग्रेस द्वारा देश के कोने-कोने से आम जनता और शहीद किसानों के खेतों से मिट्टी एकत्रित कर दिल्ली में हिंदुस्तान का नक्शा बनाकर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी जाएगी।एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आज सुबह 11.30 बजे युवा कांग्रेस बागेश्वर जिलाध्यक्ष कवि जोशी जी के नेतृत्व मे पत्रकार वार्ता की गयी।जिसमे एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम कार्यक्रम को बागेश्वर जिले के सभी गांवों के किसानों तक पहुचाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस,ईश्वर पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष,अंकुर उपाध्याय जिला प्रवक्ता,भीम कुमार जिला सोशल मीडिया संयोजक,रिजवान खान वरिष्ठ जिला महासचिव,जगत नेगी वरिष्ठ जिला महासचिव,रोहित खैर नगर अध्यक्ष,उमेश उपाध्याय ,उम्मेद गड़िया, संस्कार,निहारिका आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
