अल्मोड़ा-आज रानीधारा में पूर्व सभासद पुष्पा तिवारी के घर के समीप प्रकाश तिवारी की छत पर एक कोबरा प्रजाति का सांप निकल आया जो लगभग 9 फीट का था।जिसकी सूचना उन्होंने लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू को दी।अमित साह मोनू द्वारा वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम से संपर्क किया गया।उसके बाद वहां पर वन दरोगा भुवन टम्टा पहुंचे और सभासद अमित साह मोनू के साथ सांप का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगलों में छोड़ दिया गया। लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू एवं क्षेत्र वासियों द्वारा वन दरोगा भुवन टम्टा और वन विभाग का आभार प्रकट किया गया।आभार प्रकट करने वालों में पूर्व सभासद पुष्पा तिवारी, हरीश चंद्र जोशी,विजय तिवारी नवीन चंद्र तिवारी,कमला तिवारी,हर्षिता तिवारी,ध्रुवि तिवारी,दिनेश चंद्र तिवारी,आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *