अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,किसान मोर्चा,अनुसूचित मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा,ओबीसी मोर्चा, सहित पूरी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर उत्साहित है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा बनाई गई कमेटियों में युवा मोर्चा बाइक रैली के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का स्वागत करेगी।बाईक रैली पांडे खोला से होते हुए खोल्टा,कर्बला और चौघानपाटा से कार्यक्रम स्थल तक जाएगी।बैठक में अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल हो सके इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद एक अच्छी पहल के रूप में देखा जा रहा है और कार्यकर्ता अपने मन की बात कह सके ऐसा प्रयास करने के लिए सभी लोग बंशीधर भगत को धन्यवाद प्रेषित कर रहे हैं।प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एक पूरे दिन के लिए विधानसभा अल्मोड़ा में प्रवास कर रहे हैं जिससे वह हर कार्यकर्ता की पीड़ा को समझ सके। बूथ स्तर के कार्यकर्ता के घर जाना और उस से वार्ता करना यह पार्टी की उस सोच को आगे बढ़ाता है जिसमें अंतिम छोर बैठे व्यक्ति का विकास ही महत्वपूर्ण है।बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल,जिला मंत्री विनीत बिष्ट,नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,नगर महामंत्री मनोज जोशी,सभासद अमित शाह मोनू दीप्ति सोनकर,लीला बोरा,हयात गिरी गोस्वामी,हरीश कनवाल,अजय वर्मा,तुषारकान्त साह,शैलेंद्र शाह, संजय शाह,धर्मवीर आर्य,संदीप शैली, राहुल वोहरा,श्वेता अग्रवाल,प्रेमा मेर,रेखा आर्य,प्रकाश बिष्ट,अर्जुन बिष्ट, दीक्षित जोशी,दीपक वर्मा,सौरव वर्मा,ललित मेहता आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
