अल्मोड़ा-महिला कांंग्रेस की नगर सचिव गीता मेहरा ने आज जारी बयान में कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांंग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रतिपक्ष डा० इन्दिरा हदृयेश के लिए जिस अभद्र एवं अशोभनीय भाषा में टिप्पणी की है वह बेहद निन्दनीय है।उनकी इस टिप्पणी से उनकी तुच्छ मानसिकता उजागर होती है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में आज जहां पूरा समाज महिला सशक्तिकरण पर जोर दे रहा है ऐसे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष पर की गयी टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से सावधान रहकर महिलाओं को आज एकजुटता का परिचय देना चाहिए।