अल्मोड़ा-संस्कृत विद्यालय डोल में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। छात्रों द्वारा स्वाधीनता दिवस की 76वीं वर्षगांठ को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।विद्यालय में झंडारोहण करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने समस्त छात्रों और प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।उन्होंने छात्रों से देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु कार्य करने का आह्वान किया।वर्तमान समय जो देश में जो गठित हो रहा है उस पर चिंता व्यक्त की उन्होंने कहा कि आज का बच्चा कल का भविष्य है।उसे अपना आचरण सदैव राष्ट्रभक्ति पूर्ण बनाए रखना चाहिए।इस दौरान स्कूली बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया। जिसमें द्वारा कुमाऊनी, गढ़वाली, पंजाबी हरियाणवी, गुजराती समेत देश के अलग-अलग प्रांतों का नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समा बाध दिया। बीच-बीच में देशभक्ति गीतों पर नृत्य ने दर्शकों में जोश भर दिया। कार्यक्रम में आश्रम के प्रबंधक स्वामी कपिलेश्वरानंद,विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेकानंद,नीति जोशी,कल्पना डालाकोटी,विपुल सिंह जलाल , भास्कर चंद्र जोशी और मुरारी सारस्वत तथा आश्रम के अमित डोभाल, हेम चौबे आदि उपस्थित थे।
