अल्मोड़ा-एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल द्वारा मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री, शिक्षा महानिदेशक,शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा को पत्र भेजकर मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों जिनकी तैनाती पूर्व में गृह जनपद से बाहर हुई है को गृह जनपद में तैनात करने का अनुरोध किया गया है। मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि स्थानांतरण एक्ट लागू होने के बाद की काउंसलिंग में गृह जनपद में स्थान नहीं दिया गया और जनवरी 23 में गृह जनपद आवंटित का शासनादेश जारी हुआ लेकिन गृह जनपद वापसी की कोई व्यवस्था नहीं हुई।संगठन द्वारा लगातार विभाग से गृह वापसी का अनुरोध किया जा रहा है लेकिन विभाग द्वारा अनसुना किया जा रहा है जिससे सदस्यों में असंतोष व्याप्त है। पदाधिकारियों द्वारा ऐसे मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जो कि अपने गृह जिले में जाना चाहते को गृह जनपद आवंटित करने की मांग की है।जिससे उम्र के अंतिम पड़ाव में उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुमाऊं मंडल से गढ़वाल मंडल व कुमाऊं मण्डल में एक जनपद से दूसरे जनपद में स्थानांतरित करने की आशा में है। धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव कुमायूं मंडल नैनीताल द्वारा बताया गया कि विभाग व शासन द्वारा उचित प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं करने के कारण यह विसंगति उत्पन्न हुई। प्राकृतिक न्याय के तहत गृह जनपद दिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *