लोहाघाट-प्रदेश में चल रहे नशा मुक्त भारत और नशा मुक्ति देवभूमि अभियान के तहत रविवार को एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा के निर्देश पर लोहाघाट पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्काउट गाइड के द्वारा नगर में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई तथा नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों से नशे से दूर रहने तथा नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई स्काउट मास्टर गिरीश जोशी ने पुलिस के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि आज युवा पीढ़ी तेजी से नशे के दलदल में धस रही है जो की काफी चिंता का विषय है उन्होंने क्षेत्र के लोगों से युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बचाने के लिए आगे आने तथा पुलिस का सहयोग करने की अपील करी वही लोहाघाट थाने के एसआई कुंदन सिंह बोहरा ने भी लोगों से नशा मुक्त समाज व युवाओं को नशे के जहर से बचाने में अपना सहयोग देने की अपील करी इसके अलावा यातायात के नियमों का पालन करने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया।
