अल्मोड़ा-सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद द्वारा दिनांक 12.08.2023 को थाना दन्या व चौकी जागेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में थाना परिसर/कर्मचारी बैरिक/भोजनालय/ थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय/ मालखाना, माल मुकदमाती व लम्बित वाहनों आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सम्बन्धित को साफ सफाई व रख-रखाव सही रखने के निर्देश दिये गये।कर्मचारी सम्मेलन में पुलिस व होमगार्ड कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर समाधान किया गया। कार्यालय में नियुक्त कर्मचारियों को अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के निर्देश दिये गये व बीट कर्मचारियों को नियमित रुप से अपने बीट क्षेत्र में भ्रमण करने,ग्राम प्रहरियों को सक्रिय रखकर बीट क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक सहयोग प्राप्त करने व बीट क्षेत्र की पूर्ण जानकारी रखते हुए बेहतर पुलिसिंग हेतु प्रेरित किया गया।इसके उपरांत थाना क्षेत्र के सीएलजी सदस्यों व गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी, गोष्ठी में उपस्थित जनों से से क्षेत्र में बेहतर पुलिस व्यवस्था हेतु समस्याओं व सुझाओं पर चर्चा की गयी तथा बताये गये सुझावों पर कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया गया तथा थाना क्षेत्र में शान्ति,कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर साईबर क्राईम व किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक किया गया।
