अल्मोड़ा-आज पिथौरागढ़ के कांग्रेसजनों द्वारा जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया तथा जमकर नारेबाजी की गयी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि देश की राजधानी में किसान पिछले पैतालीस दिनों से धरने पर बैठा है पर सरकार के नुमाइंदों को किसानों की सुध लेने तक की परवाह नहीं जिससे पता चलता है कि यह सरकार किसानों के प्रति कितनी संवेदनशील है।उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी सरकार है।यूथ कांंग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर एवं गोरंग घाटी ब्लाक अध्यक्ष त्रिलोक बिष्ट द्वारा कहा गया कि किसानों द्वारा काले कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश में धरने,प्रदर्शन किये जा रहे हैं।परन्तु सरकार उनकी सुनने तक को तैयार नहीं है।उन्होंने कहा कि न्यून्यतम समर्थन मूल्य तक घोषित नहीं किया जा रहा है और ना ही किसानों की आजीविका की ओर ध्यान दिया जा रहा है जो भाजपा का असली चरित्र दर्शाता है।जिला उपाध्यक्ष योगेश नगरकोटी व एस सी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष नारायण कोहली ने कहा कि भाजपा सरकार का अच्छे दिनों वाला नारा केवल पोस्टरों तक ही सीमित रह गया।इनकी सरकार में किसान,युवा,छात्र,व्यापारी, कर्मचारी सभी सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।भाजपा की यह सरकार जनविरोधी सरकार है।पुतला दहन कार्यक्रम में दीपक लुण्ठी,हिमांशु ओझा,शुभम बिष्ट, कुण्डल महर,चंचल बोरा,रजत विश्वकर्मा, नवीन एरी,मोनू प्रधान,आशीष हावर्ड,ऋषभ कल्पासी,कैलाश जोशी,दिनेश बिष्ट, नारायण प्रसाद,रवि बोरा,शाहबाज खान,शिवम पन्त,कार्तिक खर्कवाल सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।