जागेश्वर-आज जागेश्वर विधानसभा के ब्लाक लमगड़ा न्याय पंचायत सिरसौड़ा की एक बैठक आहूत की गयी।बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल एवं ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल भी उपस्थित रहे।बैठक में स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्री कुंजवाल एवं पूर्ववर्ती कांंग्रेस सरकार में हुए विकास कार्यों की सराहना की गयी।बैठक में न्याय पंचायत कांंग्रेस कमेटी का गठन भी किया गया।जिसमें पुष्कर सिंह को उपाध्यक्ष,दयाल पाण्डे को महामंत्री,गोविन्द सिंह को सचिव,गोपाल दत्त को कोषाध्यक्ष, महेन्द्र कुमार को मीडिया प्रभारी,वन्दना सिजवाली,गोपाल सिंह,जर्नाजन तिवारी,मुकेश पाण्डेय को सर्वसम्मति से सक्रिय सदस्य बनाने पर सहमति जताई गयी।कमेटी का गठन सर्वसहमति से किया गया।बैठक में श्री कुंजवाल के द्वारा सभी को नववर्ष की बधाई दी गयी।उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई अपने चरम पर है।अमीर और गरीब के बीच की खाई और अधिक गहरी होती जा रही है।उन्होंने सभी कांंग्रेस कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि गांव गांव जाकर कांंग्रेस की नीतियों को जनता के सामने रखे तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को खुलकर लोगों को बतायें और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की इस तानाशाह सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करें।बैठक में रमेश बिष्ट, रवि कनवाल, पूरन चन्द्र गुरूरानी, गोविन्द बिष्ट, रामसिंह, नवीनराम,देवेन्द्र धौनी,शीशपाल,गोपाल आदि उपस्थित रहे।
