बागेश्वर-आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर प्रातः 10 बजे से नगर व्यापार संघ बागेश्वर द्वारा इसे व्यापार दिवस के रूप में मनाते हुए रक्तदान शिविर लगाया गया।
रक्त दान शिविर में कवि जोशी,इंदु चौधरी ,पुष्कर किरमोलिया,राहुल साह,जगदीश कार्की,नीमा जोशी,नीरज रावत,सुनील पाण्डे,राहुल वर्मा,पंकज पाण्डेय,हृदेश लोहनी,रोहित खैर आदि 12 व्यापारियों ने रक्तदान किया और लगभग 38 लोगो को रिजर्व में रखा गया है।कवि जोशी अध्यक्ष नगर व्यापार बागेश्वर ने कहा कि 9 अगस्त 1981 को उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की गई थी जो आगे जा कर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बना।उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज और देश को मजबूत बनाने के लिए हमेशा काम करता है कभी कोई भी आपदा आए या कोई भी धार्मिक आयोजन होता है तो भी व्यापारी हर आयोजन में अपना पूर्ण सहयोग करता है।जब कोरोना काल में पूरे देश में सभी मॉल,ऑनलाइन सर्विस बंद थी तब भी व्यापारियों ने अपनी और अपने परिवार की चिंता छोड़ कर अपनी दुकान खोली और समाज के हित के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन होते रहेंगे।कार्यकम में कवि जोशी अध्यक्ष,हेम जोशी उपाध्यक्ष,इंदु चौधरी उपाध्यक्ष,पुष्कर किरमोलिया सचिव,राहुल साह सह सचिव जगदीश कार्की कोषाध्यक्ष, सोनू चौधरी,उमा चौबे,भावना रावत,रेखा देवी,मोहम्मद हसीब,मोहम्मद नाजिर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *