बागेश्वर-आज युवा कांग्रेस बागेश्वर द्वारा जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी बागेश्वर को बागेश्वर नगर में पिछले तीन दिन से हो रही विद्युत कटौती एवम् मजियाखेत, कफलखेत,सेज,पालनीकोट व आदर्श कालोनी में पानी नही आने के विरोध में ज्ञापन दिया गया।उपजिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन में यूथ कांंग्रेस ने कहा है कि नगर में पिछले तीन दिनों से अघोषित विद्युत कटौती हो रही है जिससे जनता बेहद परेशान है।नगर के अनेक क्षेत्रों में विगत कई दिनों से पानी ना आने से स्थानीय जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने उपजिलाधिकारी से अविलम्ब इन समस्याओं के निराकरण की मांग की।ज्ञापन देने वालों में यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी,अकुंर उपाध्याय,भीम कुमार,रोहित खैर,रंजीत दास,रंजीत डसीला,गौरव बोरा,उमेश उपाध्याय,सुनीता टम्टा सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
