अल्मोड़ा-नगर कांंग्रेस कमेटी की एक बैठक आज कांंग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में नगर कांंग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के अन्र्तगत सभी वार्डों में प्रत्येक बूथ स्तर में जाकर बैठकों के माध्यम से बूथ कमेटियों के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी।बैठक में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि लगातार नगर कांंग्रेस कमेटी के द्वारा बूथ कांंग्रेस कमेटियों का नये सिरे से गठन किया जा रहा है तथा प्रत्येक बूथ में बूथ अध्यक्ष सहित बूथ कमेटियों के पदाधिकारी बनाए जा रहे हैं तथा शीध्र ही पूरे नगर के अन्दर बूथ कमेटियों का गठन कर लिया जाएगा।बैठक में नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बोरा,जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,अमित बिष्ट,गजेन्द्र सिंह फत्र्याल,महेश आर्या,सचिन आर्या,अम्बीराम,फाकिर खान,किशनलाल,रमेश नेगी,प्रकाश चन्द्र जोशी,अरविन्द रौतेला, रमेश नेगी,महेश चन्द्र आर्या,सुमित कुमार,फराज अन्सारी,कुलदीप मेर आदि उपस्थित रहे।
