मंडलसेरा-आज दिनाँक 31/07/2023 को विवेकानंद विद्या मंदिर मंडसलसेरा बागेश्वर में नई छात्र संसद/कन्या भारती का गठन किया गया।इस हेतु पिछले शनिवार को विद्यालय में 12 पदों हेतु चुनाव कराए गए थे , विजयी छात्र-छात्राओं को सीनियर सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयेन्द्र सिंह द्वारा शपथ दिलवायी गई। विद्यालय की नई छात्र संसद में प्रधानमंत्री पद पर कमल टंगड़िया तथा दीक्षा गड़िया, अनुशासन प्रमुख पद पर राहुल कुमार तथा निकिता मेहता,सेनापति पद पर गौरव चौबे तथा ज्योति रावत विजयी रहे।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा छात्र – छात्राओं को बाल अपराध तथा बाल अधिकारों के बारे में भी अवगत कराया गया।जिसके मुख्य विषय बाल श्रम, यातायात तथा सड़क सुरक्षा, बाल विवाह आदि थे।कार्यक्रम का संचालन प्रमोद चौधरी जी तथा मनोज पाठक जी द्वारा किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री परविंद्र नेगी जी द्वारा की गई।इस अवसर पर छात्र – छात्राओं द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधनाचार्य श्रीमान अब्बल सिंह तोपल जी,भरत जी , ममता मेहरा जी,विनोद कांडपाल जी अमित द्विवेदी जी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
