अल्मोड़ा-अल्मोड़ा के ढूंगाधारा बल्ढोटी स्थित कुष्ठ आश्रम में हंस फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों को सर्दी के इस मौसम में रजाइयों का वितरण किया गया।पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी व प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश रावत ने हंस फाउंडेशन के भोलेजी महाराज व माता मंगला के सहयोग से उपलब्ध कराई गई सामग्री को जरूरत मंदो को उपलब्ध करवाने का कार्य किया।इस अवसर पर अल्मोड़ा के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश रावत ने बताया कि पिछले चार वर्षों से कुष्ठ आश्रम में भोजन व्यवस्था की जा रही है।पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।विदित हो कि शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रकाश रावत लगातार समाजसेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हैं तथा कोरोनाकाल में भी उनके द्वारा जरूरतमंदों की हरसम्भव मदद की गयी।इस अवसर पर मनीराज मटेला,कमल किशोर, नरेन्द्र चम्याल,दीपा पांडे,सपना रजवार आदि मौजूद रहे।