अल्मोड़ा-आज मिलम होटल सभागार में महिला प्रेरणा एवं उत्थान समिति द्वारा स्तन्त्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया और उनके परिवारजनों को शाल पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी संगठन के अध्यक्ष कमलेश पाण्डे,संरक्षक तारा चन्द्र साह,उपाध्यक्ष पुष्कर प्रसाद पाण्डे,यशवंत सिंह परिहार, सचिव भरत पाण्डे,कैलाश वर्मा,शिवशंकर बोरा,किशोर बंगारी,भगवती नेगी,राधा तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में कैलाश जोशी,कलावती जोशी,गीता पाण्डे,कमला देवी,पुष्पा देवी,पार्वती बिष्ट, विनय कुमार पाण्डे,विपिन चन्द्र पाण्डे,चन्द्र प्रकाश साह,तारा देवी,बृजेश्वरी देवी,विनीता पाण्डे,गोविन्द सिंह गैड़ा,राजीव वर्मा,किशन चन्द्र जोशी,विनोद शर्मा,गिरीश चन्द्र शर्मा,बसन्ती तिवारी,सरस्वती राणा,कुंवर सिंह चम्याल,नन्दन सिंह कार्की,दुर्गा बुढ़ा कोटी आदि को शाल पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में महिला प्रेरणा एवं उत्थान समिति की अध्यक्ष रेखा आर्या,सचिव सतीश पाण्डेय,संरक्षक पूर्व विधायक मनोज तिवारी,सदस्य धीरज भोज उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन तारा चन्द्र जोशी ने किया।
